NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

विक्रमादित्य बने प्रथम बिजनौर ओपन के विजेता

04/12/2023 -

उत्तर प्रदेश में शतरंज की नयी क्रांति लाने के उद्देश्य से शुरू की गयी यूपी बूस्टर सीरीज के प्रथम आयोजन " बिजनौर ओपन फीडे रेटेड शतरंज स्पर्धा " का खिताब महाराष्ट्र के अनुभवी इंटरनेशनल मास्टर विक्रमादित्य कुलकर्णी नें अपने नाम कर लिया , अपने शानदार खेल से विक्रमादित्य नें 100 % स्कोर करते हुए अपने सातों मुक़ाबले जीते और पहला स्थान हासिल किया । अंतिम राउंड में उन्होने दूसरे वरीय इंटरनेशनल मास्टर तामिलनाडु के बालसुब्रमण्यम को पराजित किया । उत्तर प्रदेश के स्पर्श यादव नें दूसरा और गोपाल कृष्ण माहेश्वरी नें तीसरा स्थान हासिल किया । चेसबेस इंडिया की ओर से अंतिम दिन कोलंबिया की महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला फ़्रांकों का साइमल आयोजित किया गया साथ ही सातों राउंड के बेस्ट गेम पुरुस्कार की घोषणा भी की गयी । बिजनौर ओपन का अगला आयोजन मार्च में प्रस्तावित किया गया है । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

विदुर की नगरी में हुआ बिजनौर ओपन का आरंभ

30/11/2023 -

महाभारत के बेहद खास पात्र रहे विदुर की नगरी और वर्तमान में गन्ने की खेती के कारण देश भर में पहचान रखने वाले उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज पहली बार इंटरनेशनल फीडे रेटेड टूर्नामेंट बिजनौर ओपन का शुभारंभ हो गया । पहले बोर्ड पर महाराष्ट्र के इंटरनेशनल मास्टर विक्रमादित्य कांबले और उत्तर प्रदेश  के अक्षत राज के बीच मुक़ाबले में पहली चाल चलकर जिले के डीएम अंकित अग्रवाल नें प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । 7 राउंड की इस प्रतियोगिता में कुल 206 खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमें से करीब 100 खिलाड़ी फीडे रेटेड है । 2 लाख रुपेय की कुल पुरुष्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में 10 शीर्ष बोर्ड के लाइव मुक़ाबले लाइव प्रसारित किए जा रहे है । हर राउंड के बाद चेसबेस इंडिया द्वारा बेस्ट गेम ऑफ द राउंड का पुरूस्कार दिया जा रहा है । पढे यह लेख 

अलेफ़ सुपर स्टार्स R1; निहाल नें जीत से की शुरुआत

28/11/2023 -

भारत के युवा खिलाड़ियों की चौकड़ी के बेहद खास खिलाड़ी निहाल सरीन इस समय शारजाह में चल रहे अलेफ़ सुपर स्टार्स इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट में खेल रहे है और चार खिलाड़ियों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर हो रहे इस टूर्नामेंट में मेजबान यूएई के सलेम सालेह को मात देते हुए शानदार शुरुआत करने में कामयाब रहे है । भारत के निहाल अपने समकक्ष उभरने वाले खिलाड़ियों में अब अकेले ऐसे खिलाड़ी बचे है जो की 2700 रेटिंग को अधिकृत तौर पर पार नहीं कर पाये है और यह टूर्नामेंट उनके लिए यह उपलब्धि हासिल करने का एक माध्यम बन सकता है । प्रतियोगिता में निहाल को कुल छह क्लासिकल मुक़ाबले खेलने मिलेंगे । पढे यह लेख 

इंदौर ग्रांड मास्टर शतरंज 2024 - रजिस्ट्रेशन आरंभ

26/11/2023 -

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ नगर का खिताब अपने पास रखने वाले इंदौर में एक बार फिर से दुनिया के कई देशो के दिग्गज खिलाड़ियों का आगमन होने वाला है और आप भी उस आयोजन में अपना नाम दर्ज करा सकते है । लगातार दूसरे साल इंदौर इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट होने जा रहा है और गत दिवस इससे सबंधित सभी विवरण जारी कर दिये गए है । 35 लाख रुपेय पुरुष्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट को 9 से 16 जनवरी के दौरान खेला जाएगा , प्रतियोगिता दो वर्गो में खेली जाएगी , मास्टर्स वर्ग ग्रांड मास्टर और इंटरनेशनल मास्टर नार्म के लिए पात्र होगा जिसमें 2000 या उससे अधिक रेटिंग के खिलाड़ी भाग लेंगे जबकि चैलेंजर वर्ग में 2000 से कम रेटिंग के खिलाड़ी भाग ले सकते है । पूरी जानकारी के लिए पढे यह लेख

कैंडिडैट की दौड़ 01 : सिंकीफील्ड में वेसली सो नें बनाई बढ़त

25/11/2023 -

विश्व शतरंज चैम्पियन को चुनौती देने का हर खिलाड़ी का सपना शतरंज में फीडे कैंडिडैट में पहुँच कर ही पूरा हो सकता है । मौजूदा स्थिति में विभिन्न मापदंडो के तहत 2024 कैंडिडैट के 8 में से 6 स्थान भर चुके है और अब जबकि सिर्फ दो स्थान बाकी है ऐसे में बचे हुए दो स्थान के लिए सर्वोच्च फीडे रेटिंग और फीडे सर्किट पॉइंट ही पैमाना है और फिलहाल इसके लिए अंतिम एक माह बचा हुआ है और इस कारण साल के अंतिम माह के करीब होने वाले सभी सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट पर सबकी नजरे है । इस समय फीडे सर्किट में भारत के डी गुकेश , यूएसए के वेसली सो और नीदरलैंड के अनीश गिरि के बीच दौड़ चल रही है । इस समय सिंकिफील्ड कप में वेसली सो फिलहाल अपने लक्ष्य के अनुसार शानदार खेलते हुए चार राउंड के बाद सबसे आगे चल रहे है । आइये जाने इस लेख से की किस खिलाड़ी के कैंडिडैट पहुँचने की वर्तमान स्थिति और संभावना क्या है ? 

टाटा स्टील 2024 : भारत से गुकेश , प्रज्ञानन्दा और विदित को फिर मिला मौका

23/11/2023 - साल के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट 86वें टाटा स्टील मास्टर्स 2024 के लिए खिलाड़ियों की घोषणा हो गयी है । एक समय वाई कान ज़ी के नाम से पहचान रखने वाले इस टूर्नामेंट को शतरंज का विम्बलडन माना जाता है और इस बार फिर से भारत के तीन खिलाड़ियों को इसमें प्रवेश दिया गया है । वर्तमान विश्व चैम्पियन चीन के डिंग लीरेन प्रतियोगिता के टॉप सीड होंगे । भारत से डी गुकेश , आर प्रज्ञानन्दा और विदित गुजराती लगातार दूसरे साल मास्टर्स मे खेलते नजर आएंगे ।इस बार लंबे समय बाद टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट जीतने वाले पूर्व विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन की कमी जरूर खलेगी । प्रतियोगिता में इस बार महिला खिलाड़ियों में विश्व चैम्पियन जु वेंजून इस कठिन टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी । पढे यह लेख 

निहाल को हराकर प्रज्ञानन्दा नें जीता सीएचई चैस फेस्टिवल

22/11/2023 -

भारत के होनहार और भविष्य की बड़ी उम्मीद आर प्रज्ञानन्दा और निहाल सरीन के बीच पहली बार एक वन टू वन मैच खेला गया । दरअसल केरल सरकार के द्वारा आयोजित सीएचई इंटरनेशनल शतरंज फेस्टिवल के आखिरी दिन इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ब्लिट्ज़ शतरंज के 10 मुक़ाबले खेले गए । मैच शुरू होने के पहले अधिकतर लोग फटाफट शतरंज के उस्ताद माने जाने वाले निहाल सरीन का पडला भारी मान कर चल रहे थे , लेकिन अपनी हाल की  विश्व कप सफलता से उत्साह से भरे हुए प्रज्ञानन्दा इस मुक़ाबले में एकतरफा जीत दर्ज करने में सफल रहे । प्रज्ञानन्दा नें इस मैच को 7.5-2.5 के बड़े अंतर से अपने नाम किया । आइये  देखे मुक़ाबले , पढे यह लेख , फोटो - शाहिद एहमद 

केरल VS क्यूबा - पहले दिन क्यूबा नें 21-19 से आगे

17/11/2023 -

तिरुअनंतपुरम ,केरल में राज्य सरकार द्वारा 17 से 20 नवंबर के दौरान इंटरनेशनल शतरंज फ़ेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है । आगामी 20 नवंबर को भारतीय शतरंज में एक खास दिन होगा जब भारत के दो उभरते हुए शतरंज खिलाड़ियों प्रज्ञानन्दा और निहाल सरीन के बीच शतरंज के सबसे फटाफट फॉर्मेट ब्लिट्ज़ शतरंज के 10 मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी । इसके साथ ही आज 17 नवंबर से केरल में पहली बार एक खास तरह का मुक़ाबला खेला जा रहा है जब केरल राज्य की टीम दक्षिण अमेरिका के देश क्यूबा से क्लासिकल , रैपिड और ब्लिट्ज़ मुकाबलों में टक्कर लेगी । आज खेले गए एक क्लासिकल और तीन रैपिड मुक़ाबले में केरल की टीम नें शुरुआत तो अच्छी की पर दिन के अंत फिलहाल क्यूबा 21-19 से आगे चल रहा है । पढे यह लेख 

ग्रांड स्विस चैम्पियन वैशाली : खास इंटरव्यू

16/11/2023 -

भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली अब सिर्फ ग्रांड मास्टर आर प्रज्ञानन्दा की बहन बस नहीं है , वो खुद अब शतरंज ग्रांड मास्टर बनने के बेहद करीब है साथ ही फीडे ग्रांड स्विस जीतकर उन्होने महिला विश्व चैम्पियन बनने की ओर कदम बढ़ाते हुए फीडे कैंडिडैट मे स्थान बना लिया है , वैशाली ऐसा करने वाली कोनरु हम्पी के बाद दूसरी खिलाड़ी है । वैशाली नें गत वर्ष फीडे शतरंज ओलंपियाड में भी पदक जीता था । अभी अभी सम्पन्न हुई फीडे ग्रांड स्विस में वैशाली अपराजित रही और इस दौरान उन्होने तीन पूर्व विश्व चैम्पियन को पराजित करते हुए विश्व रैंकिंग में भी बड़ी छलांग लगाई है , विश्व टॉप 10 में दस्तक दे रही 22 वर्षीय आर वैशाली नें चेसबेस इंडिया और पंजाब केसरी से सयुंक्त रूप से बात की । पढे यह लेख  📸 Photo : Anna Shtourman

कैंडिडैट के लिए खिलाड़ियों को 2 करोड़ की सहायता देगा एआईसीएफ़

14/11/2023 -

भारतीय शतरंज के लिए पिछला कुछ समय बेहद ही शानदार बीता है , बात पिछले शतरंज ओलंपियाड की हो , फीडे विश्व कप की हो या अभी अभी बीते फीडे ग्रांड स्विस की भारत के खिलाड़ियों नें यह दिखा दिया है की भारत ही शतरंज की अगली महाशक्ति है । पहली बार महिला पुरुष दोनों मिलाकर तीन भारतीय शतरंज खिलाड़ी फीडे कैंडिडैटस में जगह बना चुके है और हो सकता है इसमें एक या दो नाम और जुड़ जाये । इसी बात को ध्यान रखते हुए एआईसीएफ़ नें एक बड़ा अच्छा कदम उठाते हुए इन खिलाड़ियों को कुल मिलाकर 2 करोड़ रुपेय की सहायता देने का निर्णय लिया है , जिसे ये खिलाड़ी कैंडिडैट की तैयारी में इस्तेमाल करेंगे । पढे यह लेख

उज्बेकिस्तान के समरकन्द में होगी विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप

10/11/2023 -

वैसे तो इस साल अब तक पहले विश्व चैंपियनशिप फिर फीडे विश्व कप से लेकर अभी अभी सम्पन्न हुई फीडे ग्रांड स्विस जैसे बड़े आयोजनो नें शतरंज प्रेमियों को कई इतिहासिक और शानदार मुक़ाबले देखने को दिये है फिर भी शतरंज प्रेमी साल के अंत में होने वाले विश्व रैपिड और ब्लिट्ज मुकाबलों का इंतजार कर रहे थे और अब फीडे नें इस आयोजन की घोषणा कर दी है । फीडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज स्पर्धा आगामी  से  26 से 30 दिसंबर के दौरान उज़्बेक्सितान के समरकन्द में आयोजित होगी । फीडे चैस  सर्किट के चलते इस टूर्नामेंट के आयोजन का महत्व और बढ़ गया है और अब देखना होगा की क्या कोई भारतीय एक बार फिर से शतरंज के इस फटाफट फॉर्मेट का खिताब जीत सकता है । पढे यह लेख 

शतरंज का एक खास प्रेमी :अलविदा हामिद !

07/11/2023 -

हामिद से मेरी मुलाक़ात करीब 12 से 13 साल पहले 2010 के आस पास एक लोकल टूर्नामेंट के दौरान हुई थी , हामिद पेशे से एक कलाकार था , घर के सोफ़े बनाने से लेकर पर्दे बनाने का उसका हुनर लाजबाब था पर शतरंज के बोर्ड पर वह एक उम्दा खिलाड़ी था , शतरंज के लिए हामिद कभी भी कंही भी आने को तैयार होता था । मध्य प्रदेश की चैस सिटी के नाम से पहचान रखने वाले कटनी में 2010 से लेकर 2019 के दौरान शतरंज के हर टूर्नामेंट ,हर आयोजन में हामिद की भूमिका बेहद खास होती थी , टूर्नामेंट हाल के लिए सभी टेबल से लेकर , शतरंज बोर्ड ,घड़ी , स्कोर शीट हर बात का इंतजाम हामिद के जिम्मे ही होता था , स्वभाव से शांत , बेहद ईमानदार और गज़ब के मेहनती हामिद नें इस दौरान कटनी से निकलने वाले हर खिलाड़ी की सफलता में भूमिका निभाई । आज हामिद का कैंसर के रोग के चलते सिर्फ 37 साल की उम्र में दुःखद निधन हो गया । अलविदा हामिद , शतरंज  के लिए आपका योगदान हमेशा याद रहेगा । 

विदित और वैशाली नें रचा इतिहास जीता फीडे ग्रांड स्विस का खिताब

06/11/2023 -

फीडे ग्रांड स्विस में भारत नें इतिहास रच दिया है , भारत की आर वैशाली और विदित गुजराती नें क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग के खिताब अपने नाम करते हुए फीडे कैंडिडैट के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया । पहला राउंड हारकर टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाले विदित गुजराती नें पुरुष वर्ग में अंतिम राउंड में सर्बिया के अलेक्ज़ेंडर प्रेडके को एक बेहद शानदार एंडगेम में पराजित करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया , यह जीत विदित के खेल जीवन की अब तक की सबसे बड़ी सफलता है और इसके साथ ही उन्होने फीडे कैंडिडैट में जगह बनाकर विश्व चैम्पियन बनने के अपने सपने को पूरा करने की ओर एक कदम बढ़ा दिया है । पुरुष वर्ग में अर्जुन एरिगासी चौंथे स्थान पर रहे । वहीं दूसरी ओर पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए आर वैशाली नें भी इतिहास रचा और फीडे ग्रांड स्विस जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी , साथ ही कोनेरु हम्पी के बाद फीडे कैंडिडैट में जगह बनाने वाली वह दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी है । निश्चित तौर पर 05 नवंबर का दिन भारतीय शतरंज में हमेशा के लिए बेहद खास दिन बन गया है ! पढे यह लेख देखे मुक़ाबले Photo : Anna Shtourman

फीडे ग्रांड स्विस R8: विदित और वैशाली की सयुंक्त बढ़त बरकरार

03/11/2023 -

फीडे ग्रांड स्विस 2023 टूर्नामेंट अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर  बढ़ चुका है और अब जबकि सिर्फ तीन और राउंड खेले जाने बाकी है ऐसे में दोनों ही वर्गो में भारत के खिलाड़ियों के पास फीडे कैंडिडैट में जगह बनाने का एक स्वर्णिम अवसर है । पुरुष वर्ग में विदित गुजराती और अर्जुन एरिगासी एक बार फिर कैंडिडैट के सबसे नजदीक खड़े भारतीय है , दोनों ही खिलाड़ी फीडे विश्व कप के क्वाटर फाइनल तक भी पहुँच गए थे पर वहाँ सिर्फ प्रज्ञानन्दा नें कैंडिडैट में जगह बनाने का कारनामा किया था और अब देखना होगा की इस बार दोनों अंतिम 3 राउंड में कैसे खेल दिखाते है । महिला वर्ग में आर वैशाली के पास भी यह अवसर है और अगर वह यह कारनामा करती है तो ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन सकती है । पढे यह लेख 

फीडे ग्रांड स्विस R7: विदित और वैशाली की शानदार जीत

02/11/2023 -

डगलस , आइल ऑफ मैन में चल रहे फीडे ग्रांड स्विस के सातवे राउंड में भारत के लिए महिला और पुरुष दोनों ही वर्गो से खुशखबरी आई । पुरुष वर्ग में विदित गुजराती नें और महिला वर्ग में आर वैशाली नें शानदार जीत दर्ज की और इसके साथ विदित नें एकल तो वैशाली नें सयुंक्त बढ़त बना ली है । अब चूंकि टूर्नामेंट में सिर्फ चार राउंड बाकी है ऐसी संभावना है की भारत से शायद इस टूर्नामेंट के जरिये एक और खिलाड़ी फीडे कैंडिडैट में जगह बना ले । विदित और वैशाली दोनों फिलहाल 5.5 अंको पर है , विदित नें जहां हार से शुरुआत करने के बाद 5 जीत और एक ड्रॉ से यह अंक बनाए है तो वैशाली नें अपराजित रहते हुए यह कारनामा किया है । पढे यह लेख देखे मुक़ाबले 

Contact Us