NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

प्राग मास्टर्स : यॉर्डन का तूफ़ान , गुकेश की दूसरी हार , दिव्या नें सूर्या को हराया

by Niklesh Jain - 02/03/2026

अब तक के सबसे मजबूत संस्करण के साथ वापस लौटे प्राग मास्टर्स शतरंज में अब तक पाँच राउंड खेले जा चुके है और फ़िलहाल नीदरलैंड के वान फारेस्ट यॉर्डन एक बेहतरीन लय में नजर आ रहे है और उन्होंने पाँचवें राउंड में टूर्नामेंट में अपनी चौंथी जीत दर्ज की है और ख़ुद को एकल बढ़त पर बनाये रखा है, वहीं विश्व चैंपियन गुकेश के लिए यह मुश्किल दौर फ़िलहाल जारी है और एक बार फिर अपने बेहद खास प्रतिद्वंदी अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से एक भारी भूल करते हुए हार गए यह गुकेश की प्रतियोगिता में दूसरी हार रही और लाइव विश्व रैंकिंग में गुकेश जनवरी 2024 के बाद अपने सबसे निचले पायदान पर पहुँच गए है ,पिछले कई मुकाबलों की तरह इस बाज़ी में भी गुकेश जीत के पास जाकर चूक गए। वहीं अरविंद चितम्बरम को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि चैलेंजर वर्ग में दिव्या देशमुख नें भारत के अनुभवी ग्रैंड मास्टर सूर्या शेखर गांगुली पर जीत दर्ज करते हुए अपनी पहली जीत का स्वाद चखा. अब एक दिन के विश्राम के बाद अंतिम चार दिन चार और मुकाबले खेले जाएँगे. खैर पाँचवाँ राउंड पांचों मुकाबलों में परिणाम आने के लिए याद रखा जाएगा I पढ़े यह लेख। 📸 अभ्युदय राम



प्राग मास्टर्स शतरंज 2026 : यॉर्डन को एकल बढ़त, गुकेश को जीत की तलाश

प्राग शतरंज फेस्टिवल अब अपने आधे पड़ाव को पार कर चुका है और इस वर्ष इसके विजेता का ताज किसके सिर होगा यह जानने के लिए हमें बस पाँच दिन का इंतज़ार करना होगा। अब तक खेले गए पाँच राउंड के बाद नीदरलैंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी यॉर्डन वान फारेस्ट नें अपने खेल जीवन में एक और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी चौंथी जीत दर्ज कर ली है। फारेस्ट नें अब तक सिर्फ़ एक बाज़ी स्पेन के अंटोन डेविड से हारी है जबकि उन्होंने विंसेंट केमर ,विश्व चैंपियन डी गुकेश , नोदिरबेक याकुब्बोएव और नीमन हंस मोके को पराजित किया है.

अब देखना यह है कि टाटा स्टील मास्टर्स जैसा प्रतिष्ठित खिताब जीत चुके यॉर्डन क्या एक और बड़ा खिताब सालों बाद अपने नाम करेंगे. फ़िलहाल वह विश्व रैंकिंग में 2745 रेटिंग के साथ ग्यारहवें स्थान पर पहुँच गए है जो की उनके खेल जीवन की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. गुकेश के ख़िलाफ़ यॉर्डन नें उनकी गलतियों का भरपूर फायदा उठाते हुए जीत दर्ज की।

विश्राम के दिन के ठीक पहले यॉर्डन नें नीमन हंस को पराजित किया, नीमन के किए यह प्रतियोगिता की तीसरी बड़ी हार रही

क्या हो गया गुकेश को?

विश्व चैंपियन डी गुकेश के लिए बुरा दौर ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है और गुकेश जिन्हें एक समय कैलकुलेशन ( गणना) का राजा माना गया है वह इस समय अपनी ताक़त की जगह उसे कमजोरी के तौर पर महसूस कर रहे है और एक तरफ़ जीती बाजियाँ उनके हाथ से निकल रही है तो दूसरी और वह कुछ ऐसी ग़लतियाँ करके बाजी हार रहे है जिसकी किसी भी सुपर ग्रैंड मास्टर से उम्मीद नहीं की जा सकती और ऐसे में एक विश्व चैंपियन से तो आपकी उम्मीद काफ़ी ज़्यादा होती है. अब देखना यह होगा कि गुकेश कैसे वापसी करते है? अंतिम राउंड में अब्दुसत्तारोव के ख़िलाफ़ वह एक जीती हुई बाज़ी से पहले ख़राब स्थिति में आए और फिर बराबरी हासिल करने के बाद एक भारी भूल करते हुए हार गए ।यह अब्दुसत्तोरोव के ख़िलाफ़ टाटा स्टील के बाद लगातार दूसरी बाजी रही जब वह एक बड़ी ब्लंडर करके खेल हार गए।

अब्दुसत्तारोव गुकेश को मात देने के बाद विश्व रैंकिंग में चौंथे स्थान ओर 2778 अंकों के साथ बेहद मजबूत हो चुके है I

अरविंद चितम्बरम के लिए भी प्रतियोगिता में तीसरी हार आई उन्हें स्पेन के अनुभवी डेविड अँटोन नें पराजित किया

तो परहम नें विंसेंट केमर को मात देते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि विंसेंट के लिए दूसरी हार रही

वहीं मेजबान देश के डेविड नवारा नें याकुब्बोएव को मात देते हुए ख़ुद को 3.5 अंकों के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है

चैलेंजर वर्ग में दिव्या की जीत

वहीं चैलेंजर वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख नें हमवतन सूर्या शेखर गांगुली पर बेहतरीन जीत दर्ज की और महिला विश्व रैंकिंग में वह 11वें स्थान पर बनी हुई है.

मास्टर्स वर्ग के अब तक के सभी मुक़ाबले

Rank after Round 5

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

1

3

GM

VAN FOREEST Jorden

NED

2705

4

0

7

4

2

4

GM

NAVARA David

CZE

2628

3,5

0

7,75

2

3

5

GM

ABDUSATTOROV Nodirbek

UZB

2751

3,5

0

6,75

2

4

9

GM

ANTON GUIJARRO David

ESP

2666

3

0

9

2

5

7

GM

MAGHSOODLOO Parham

IRI

2708

2,5

0

5,25

1

6

8

GM

KEYMER Vincent

GER

2776

2

0

5

1

7

2

GM

YAKUBBOEV Nodirbek

UZB

2691

2

0

4,5

1

8

6

GM

ARAVINDH Chithambaram Vr.

IND

2700

1,5

1

2,75

1

9

1

GM

GUKESH D

IND

2754

1,5

2

3,5

0

10

10

GM

NIEMANN Hans Moke

USA

2725

1,5

2

3

0

Rank after Round 5

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

1

4

IM

FINEK Vaclav

CZE

2538

4

0

11

3

2

6

GM

BEERDSEN Thomas

NED

2525

3

1

6

2

3

9

IM

HRBEK Stepan

CZE

2463

3

2

6

2

4

8

IM

NEMEC Jachym

CZE

2466

3

2

5,25

2

5

1

GM

DIVYA Deshmukh

IND

2497

2,5

1

5,25

1

6

2

GM

YUFFA Daniil

ESP

2604

2,5

1

4,75

2

7

7

GM

BJERRE Jonas Buhl

DEN

2629

2,5

3

7

1

8

10

GM

GLEDURA Benjamin

HUN

2652

2

0

4,5

1

9

3

GM

ZHU Jiner

CHN

2578

1,5

0

3,5

1

10

5

GM

GANGULY Surya Shekhar

IND

2568

1

0

2,75

0

हिंदी वीडियो





Contact Us