chessbase india logo

आदि फीडे रैपिड रेटिंग : आरआर लक्ष्मण बने विजेता

by निकलेश जैन - 23/09/2017

वर्तमान राष्ट्रीय ब्लिट्ज़ चैम्पियन और भारत के लिए फटाफट फॉर्मेट मतलब ब्लिट्ज़ और रैपिड में सबसे मजबूत खिलाड़ियों में गिने जाने वाले ग्रांड मास्टर आरआर लक्ष्मण नें मध्य प्रदेश के मंडला में सम्पन्न हुआ आदि इंटरनेशनल रैपिड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया । मध्य प्रदेश के इतिहास के पहले फीडे रैपिड आयोजन की खास बात यह थी की प्रतियोगिता में भारत के 20 वे ग्रांड मास्टर लक्ष्मण और 21वे ग्रांड मास्टर श्रीराम झा नें भाग लेकर इसे रोचक बना दिया और अगर कहे की इनके बीच होने वाला मैच ही सबसे बड़ा आकर्षण बन गया तो गलत नहीं होगा । श्रीराम दूसरे स्थान पर रहे तो मध्य प्रदेश के आईएम इलेक्ट अर्जुन तिवारी नें तीसरा स्थान हासिल किया । मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय शतरंज में लगातार बड़े आयोजन हो रहे है और आदि इंटरनेशनल नें भी अपने अच्छे आयोजन की छवि कायम रखी । 

दायें से  श्रीराम -लक्ष्मण और अर्जुन ! ( जी हाँ  सभी अपने नाम को सार्थक करते हुए नजर आए )

अंतिम चार मैच लगातार जीतकर 8/9 अंक के साथ लक्ष्मण नें खिताब अपने नाम किया ,मंडला की कलेक्टर सुश्री सूफिया फरुखी और डीआईजी इरसाद अली नें उन्हे खिताब प्रदान किया । 

फेसबुक पर चेसबेस इंडिया नें यह विडियो अपलोड किया तो लक्ष्मण से हमसे कहा की मैं जानता हूँ की लोग शायद इस पर हँसेंगे भी ! पर कोई नवोदित खिलाड़ी इससे कुछ सीखता है तो यह मेरे लिए खुशी की बात होगी ! लक्ष्मण कुछ मिनट में ही बहुत से मैच देख लेने के अभ्यस्त है और यही खासियत उन्हे भारत का सबसे तेज खिलाड़ी बनाती है 

 

लक्ष्मण नें इस जीत के बाद चेसबेस इंडिया से बात की 

श्रीराम झा 8/9 अंक बनाकर टाईब्रेक में दूसरे स्थान पर रहे 

अर्जुन तिवारी से मध्य प्रदेश 2400 अंको की आस लगाए हुए है और उम्मीद है वह जल्द ही इंटरनेशनल मास्टर होंगे 

प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के लगभग सभी अच्छे खिलाड़ियों को आकर्षित करने में कामयाब रहा 

मध्य प्रदेश में लगभग 99% हिन्दी भाषा ही बोली जाती है ऐसे में हिन्दी में खबरे इस खेल को नई प्रगति दे रही है 

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 
11GMLaxman R.R.IND2464ICF8,01,052,557,5
22GMSriram JhaIND2359DEL8,00,051,054,5
34Tiwari ArjunIND2217Railway7,00,051,556,5
410Awadh ChaitanyaIND1875MP7,00,047,051,5
515Shukla ShishirIND1691MP7,00,044,547,0
63FMGajwa AnkitIND2262MP6,50,051,556,0
76Kant RupeshIND2110MP6,50,050,554,5
822Aishwin DanielIND1607MP6,50,046,550,5
98Mishra ManojIND1971MP6,50,046,048,5
1014Saurabh LokhandeIND1730MAH6,00,049,051,5
119Niklesh Kumar JainIND1916MP6,00,048,052,0
1219Ramendra RanjanIND1649UP6,00,046,049,0
1320Batham AvinashIND1641MP6,00,044,045,5
1411Gupta Bhola NathIND1795UP6,00,042,545,0
1544Rajendra SinghIND1247MP6,00,042,045,0
1628Sharma VickyIND1489MP6,00,042,045,0
1731Mishra KamadIND1448MP6,00,041,545,0
1824Ankur KhatriIND1569MP6,00,040,543,5
1927Raghunandan RohitIND1526MP6,00,038,541,0
2025Alim KhanIND1564MP5,50,046,550,0

मध्य प्रदेश मे आने वाले समय में आयोजित होने वाले कुछ टूर्नामेंट

मध्य प्रदेश ! हमेशा की तरह आपके स्वागत के लिए तैयार है !! 

सर्कुलर डाउनलोड करे

 

सर्कुलर डाउनलोड करे 

सर्कुलर डाउनलोड करे

मध्य प्रदेश की इस यात्रा में जबलपुर शतरंज संघ के एक कार्यक्रम में दोनों अतिथि ग्रांड मास्टरों को सम्मानित किया दोनों नें  बच्चो को खेल के शानदार टिप्स दिये !

तो आपके इस लेख के लेखक नें यह एक फ्रेम में लेना ठीक समझा

 

 

 

 

 

 

 

 


Contact Us