यूरोपीय शतरंज क्लब कप में दिव्या और गुकेश नें जीते दोहेरे स्वर्ण पदक

by Devansh Singh - 26/10/2025

रोड्ज , ग्रीस में आयोजित 40वें यूरोपीय शतरंज क्लब कप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ रिकॉर्ड कायम किया। सुपरचेस (रोमानिया) क्लब ने ओपन वर्ग में 14 में से 14 अंकों के साथ खिताब पर कब्जा जमाया। इस टीम की जीत में विश्व चैंपियन डी. गुकेश का प्रदर्शन निर्णायक रहा, जिन्होंने पहले बोर्ड पर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, नॉर्थ मैसेडोनिया की टीम अल्कालॉइड जिसमें भारत से अर्जुन एरीगैसी , अरविंद चितांबरम और अभिमन्यु पौराणिक थे ने 12 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और डिफेंडिंग चैंपियन नोवी बोर (चेक गणराज्य) जिसमें भारत से विदित गुजराती और पेंटला हरीकृष्णा थे ने उतने ही अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सर्कल डी शे मोंटे कार्लो  ने 13 में से 13 अंक अर्जित कर खिताब जीत लिया। भारत की ग्रांड मास्टर दिव्या देशमुख, जिन्होंने हाल ही में महिला विश्व कप 2025 जीता था, इस क्लब के लिए खेलते हुए अपने बोर्ड पर व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने में सफल रहीं। मौजूदा चैंपियन ताइफुन एसके ल्युब्लियाना तीसरे स्थान पर रही, जबकि सर्बिया की सर्मियम स्रेम्स्का मित्रोविका ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुल सात राउंड के इस स्विस सिस्टम टूर्नामेंट में यूरोप की 100 से अधिक शीर्ष टीमें और लगभग 800 खिलाड़ी शामिल हुए। टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 25 अक्टूबर तक रोडोस पैलेस में हुआ, जिसे यूरोपीय चेस यूनियन ने संचालित किया। पढ़े देवांश सिंह का यह लेख, Photo: Dr. Mark Livshitz / European Chess Club Cup 2025

फीडे विश्व कप 2025 के लिए तैयार हैं भारतीय खिलाडी !


  • विश्व चैंपियन डी गुकेश - डी गुकेश ने सुपरचेस (रोमानिया) टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। गुकेश ने बोर्ड 1 पर व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता और अपनी टीम को परफेक्ट 14/14 स्कोर के साथ चैंपियनशिप दिलाई। गुकेश ने राउंड 3 से टूर्नामेंट में प्रवेश किया और 5 गेम्स में से 4 अंक हासिल किए, जिसमें 3 जीत और 2 ड्रॉ शामिल थे। राउंड 6 में गुकेश ने विश्व नंबर 4 और भारत नंबर 1 अर्जुन एरिगैसी को हराकर अपनी टीम को निर्णायक जीत दिलाई। फाइनल राउंड में उन्होंने व्लादिमीर फेदोसीव के खिलाफ ड्रॉ खेला।

  • निहाल सरिन - निहाल सारिन ने बयेगन पेंडिक चेस स्पोर्ट्स क्लब (तुर्की) के लिए बोर्ड 4 पर खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। निहाल ने 7 गेम्स में 5 अंक बनाए और 2742 की परफॉर्मेंस रेटिंग के साथ पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहे। उनकी टीम 11/14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।

  • अभिमन्यु पुरानिक - अभिमन्यु पुरानिक ने अल्कलॉइड (उत्तर मैसेडोनिया) के लिए बोर्ड 7 पर खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। पुरानिक ने 6 गेम्स में 5 अंक बनाए और उनकी टीम अल्कलॉइड 12/14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

  • अरविंद चिदंबरम - अरविंद चिदंबरम ने अल्कलॉइड टीम के लिए बोर्ड 4 पर खेलते हुए कांस्य पदक जीता। उन्होंने 2718 की परफॉर्मेंस रेटिंग के साथ उत्कृष्ट शतरंज खेला। राउंड 4 में उन्होंने जीएम अहमद अहमदज़ादा को हराकर टूर्नामेंट का शायद सबसे बेहतरीन गेम खेला।

  • दिव्या देशमुख - दिव्या देशमुख ने सर्कल डी'एचेक्स डी मोंटे-कार्लो (मोनाको) के लिए बोर्ड 2 पर खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता, दिव्या ने 7 गेम्स में 5.5 अंक बनाए। उनकी टीम 13/14 अंकों के साथ चैंपियन बनी। दिव्या का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय था क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 2500 की रेटिंग पार कर ली। फाइनल राउंड में उनकी टीम ने तुर्किश एयरलाइंस स्पोर्ट्स क्लब के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला, जो चैंपियनशिप जीतने के लिए पर्याप्त था

इसी उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ साथ अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा और गोवा में शुरू होने वाले फीडे विश्व कप 2025 में हमे भारतीय विजेता देखने की पूरी उम्मीद हैं।

सुपरचेस (रोमानिया) क्लब ने ओपन वर्ग में 14 में से 14 अंकों के साथ खिताब पर कब्जा जमाया।

नॉर्थ मैसेडोनिया की टीम अल्कालॉइड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

नोवी बोर (चेक गणराज्य) ने बराबर अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग में सर्कल डी शे मोंटे कार्लो  ने 13 में से 13 अंक अर्जित कर खिताब अपने नाम किया।

सर्मियम स्रेम्स्का मित्रोविका ने दूसरा स्थान हासिल किया।

नीचे देखे भारतीय खिलाड़ियों के कुछ रोमांचक और महत्वपूर्ण मुकाबले।

अंतिम मुकाबले में गुकेश ने काले मोहरो से व्लादिमीर फेदोसीव के खिलाफ ड्रॉ खेला और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

अर्जुन एरीगैसी और शानदार खिलाडी बोरिस गेलफांड के बीच हुई बाजी का अंत भी ड्रा रहा।

ओपन सेक्शन की फाइनल लिस्ट।

Rk.

SNo

 

Team

Games

  + 

  = 

  - 

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

1

4

SuperChess

7

7

0

0

14

263,5

31,5

186

186

2

2

Alkaloid

7

6

0

1

12

252

30,5

187

155,5

3

3

Novy Bor

7

6

0

1

12

239

31,5

174,5

144

4

1

Bayegan Pendik chess sports club

7

5

1

1

11

263

33

170,5

124,3

5

5

Tuxera Aquaprofit Nagykanizsai Sakk Klub

7

5

1

1

11

246,5

29,5

187

139

6

8

Kfar Saba

7

5

1

1

11

228,5

29,5

181,5

135,5

7

18

CE Nyon

7

5

1

1

11

175

24

163,5

123,8

8

6

Vugar Gashimov

7

5

0

2

10

226

28,5

175,5

113,5

9

9

Turkish Airlines sports club

7

4

2

1

10

214,5

29

172,5

116,8

10

7

Rishon Le Zion #1

7

5

0

2

10

193,5

27

171,5

109,5

महिला सेक्शन की फाइनल लिस्ट।

Rk.

SNo

 

Team

Games

  + 

  = 

  - 

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

1

1

Cercle d'échecs de Monte-Carlo

7

6

1

0

13

155

19,5

120,5

111,5

2

5

Sirmium Sremska Mitrovica

7

5

0

2

10

118

18,5

111

73,5

3

3

Tajfun SK Ljubljana

7

4

1

2

9

118,5

17,5

112,5

65,8

4

4

SuperChess

7

4

1

2

9

117,5

18

111

65,5

5

6

CE Gambit Bonnevoie

7

4

1

2

9

114

17,5

117

70,3

6

2

Turkish Airlines sports club

7

3

2

2

8

127

18

110,5

56,8

7

8

Crvena Zvezda

7

4

0

3

8

111

17

104,5

49

8

7

C'Chartres échecs

7

3

2

2

8

93,5

16,5

98

48,5

9

11

SK Zmaj

7

3

2

2

8

81,5

14

106,5

54,3

10

17

Streatham & Brixton

7

4

0

3

8

50

13,5

83,5

39,5




Contact Us