chessbase india logo

आईआईएफ़एल ओपन -दीपन और अभिजीत की अद्भुत जीत !

by Niklesh Jain - 04/01/2018

तृतीय आईआईएफ़एल मुंबई ग्रांड मास्टर शतरंज  टूर्नामेंट में आज का दिन जैसे भारत का दिन रहा जब दो ऐसे परिणाम जो भारत की नजर से बहुत महत्वपूर्ण थे और एक समय विपरीत जाते दिखाई दे रहे थे अंततः भारतीय ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती और अभिजीत गुप्ता के अद्भुत और जुझारू खेल के दम पर भारत के पक्ष में दोनों ही जीत के आने से जहां दीपन को एकल बढ़त हासिल हो गयी तो अभिजीत के पुनः शीर्ष पर लौटने की दिशा में यह जीत जैसे संजीविनी बूटी साबित होगी । खैर छह राउंड के बाद भारत के दीपन चक्रवर्ती 6 अंक के साथ पहले , ईरान के परहम मगसूदलू नें भारत के रथनवेल को पराजित करते हुए 5.5 अंक के साथ दूसरे ,जबकि अन्य खिलाड़ियों में रूस के रोजूम इवान , भारत के पी कार्तिकेयन ,इटली के डेविड अल्बेर्टो ,मलेशिया के ली तियान 5 अंक के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है । 

मुंबई ,महाराष्ट्र , ( निकलेश जैन ) भारतीय ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट सीरीज के दूसरे पड़ाव तृतीय आईआईएफ़एल मुंबई ग्रांड मास्टर शतरंज मे छठे राउंड जैसे भारत के लिए शानदार खबरे लेकर आया जब आज के राउंड में  भारत के ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती नें शानदार खेल दिखाते हुए उक्रेन के एडम तुखेव को पराजित करते हुए लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली है और साथ ही साथ अभिजीत गुप्ता नें भी आज बेहद ही उतार चढ़ाव भरे मैच में बांग्लादेश के अबू शकील को पराजित करते हुए जीत दर्ज करते हुए भारत को दोहरी खुशियाँ दे दी । 

भारत की नजरे लगी थी दीपन चक्रवर्ती पर जो अपने लगातार 5 मैच जीतकर एकल बढ़त पर आ गए थे !!


पहले बोर्ड पर आज दीपन 5 अंक पर खेल रहे थे और एक समय वह एडम के सामने बेहद कमजोर स्थिति में नजर आ रहे थे और उनका राजा बेहद कमजोर स्थिति में थे और उनका राजा बेहद कमजोर स्थिति में था पर उन्होने लगातार आक्रमण जारी रखा और अंततः वह समय के दबाब में जीत दर्ज करने में सफल रहे 


उनका मुक़ाबला था एडम तुखेव के साथ 

दीपन जैसे आज अपनी सारी ऊर्जा एकाग्र करने मे लगे थे 

थके होने के बाद भी दीपन नें चेसबेस इंडिया से बात की हम उनका धन्यवाद करते है 

और वही अभिजीत गुप्ता भी खराब स्थिति से निकल कर शकील की कमजोर चालों का फाड़ा उठानें में कामयाब रहे ।अभिजीत का मैच सही मायनों में उनके जुझारू खेल को दिखाता है और यह बात भी साफ झलकती है की क्यूँ उन्हे एक बड़ा खिलाड़ी कहा जाता है । आज खराब स्थिति के बावजूद उन्होने जिस अंदाज में वापसी की वह काबिले तारीफ है । 

मैच के बाद उन्होने चेसबेस इंडिया से अपने मैच के बारे मे बात की सुने यह विडियो ! 

रोजुम इवान भोपाल ओपन में शीर्ष पर रहने के बाद अंतिम समय पर हारकर पीछे हुए थे यहाँ भी वह मजबूती से शीर्ष के आस पास ही है 

कार्तिकेयन नें आज रोजुम को ड्रॉ पर रोका 

डेविड अल्बर्टों फिलहाल भोपाल की ही तरह पहले छह राउंड में तो संतुलित नजर आ रहे है उन्होने आज 

मलेशिया के युवा ली तियान से ड्रॉ खेला 

परहम मघसूदलू नें आज भारत के रथनवेल को पराजित करते हुए सयुंक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया और अब कल दीपन से मुक़ाबला खेलेंगे 5 

ब्लाइंड फ़ोल्ड के सरताज तिमूर गरेव नें आज भारतीय ताल रत्नाकरण से ड्रॉ खेला 

शैलेश द्रविड़ को आज हार का सामना करना पड़ा 

ट्रान मिन्ह वियतनाम के उभरते सितारे है और भारत में अच्छी लय में नजर आ रहे है 

स्वप्निल धोपाड़े नें आज आराध्य गर्ग को पराजित किया 

सौरभ - गौरव आनंद बिहार शतरंज के दो ऐसे युवा जो काफी आगे जाने का दमखम रखते है 

डुक हुआ एक बार पीछे से जीतकर आगे आने की तैयारी में है 

दर्पण इनानी अपने आप में सभी के लिए एक मिशाल है 

अखिल भारतीय शतरंज संघ का शीर्ष अधिकारी दल नें किया मैच स्थल का दौरा !

विश्व शतरंज संघ और  एआईसीएफ़ के दल नें पांचवे राउंड के समय दौरा किया और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया 

विश्व शतरंज संघ उपाध्यक्ष डीवी सुंदर की सादगी और अनुशासन से सब अवगत है ,दिव्येंदु बरुआ ,दीपन ,अभिजीत उनसे मिलते हुए 

रवीद्र डोंगरे नें महाराष्ट्र शतरंज को नई ऊँचाइयाँ दी है  

मुख्य आयोजक प्रफुल झावेरी नें सभी का स्वागत किया 

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भारत सिंह चौहान नें पहली चाल चलकर खेल का शुभारंभ किया  

भारत सिंह  नें चेसबेस इंडिया रेडियो शो को दिये अपने इंटरव्यू में कई बिन्दुओ पर बात की  

चेसबेस इंडिया का यह नववर्ष शुभ संदेश देखना ना भूले

रैंकिंग 6 राउंड के बाद !!

Rk.SNo NameTypsexGrFEDRtgIPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 wwew-weKrtg+/-
115GMDeepan Chakkravarthy J.IND24736,00,019,522,03,06,064,191,811018,1
26GMMaghsoodloo ParhamU18IRI25705,50,021,024,52,05,05,55,160,34103,4
33GMRozum IvanRUS25955,00,021,524,53,04,054,890,11101,1
432FMErigaisi ArjunU14IND23595,00,021,524,52,04,053,981,022020,4
55GMDavid AlbertoITA25715,00,021,024,02,04,054,730,27102,7
612IMKarthikeyan P.IND24975,00,021,024,01,04,054,580,42104,2
78GMTran Tuan MinhU20VIE25445,00,020,524,03,04,055,16-0,1610-1,6
89GMSwapnil S. DhopadeIND25335,00,019,522,02,04,055,30-0,3010-3,0
97GMAtalik SuatTUR25455,00,019,522,01,04,054,970,03100,3
1019IMHarsha BharathakotiU18IND24515,00,019,022,02,04,054,850,15101,5
1114IMYeoh Li TianU18MAS24805,00,019,022,01,04,054,710,29102,9
21GMBarua DibyenduIND24485,00,019,022,01,04,055,20-0,2010-2,0
1320IMKhusenkhojaev MuhammadTJK24515,00,019,021,53,04,055,12-0,1210-1,2
1434Sammed Jaykumar SheteU18IND23515,00,018,521,02,04,055,19-0,1920-3,8
151GMGupta AbhijeetIND26105,00,018,521,01,04,055,36-0,3610-3,6

 

राउंड 7 के मुक़ाबले  

Bo.No. NameFEDRtgPts.ResultPts.NameFEDRtg No.
16GMMaghsoodloo ParhamIRI25706GMDeepan Chakkravarthy J.IND247315
212IMKarthikeyan P.IND249755GMGupta AbhijeetIND26101
314IMYeoh Li TianMAS248055GMRozum IvanRUS25953
419IMHarsha BharathakotiIND245155GMDavid AlbertoITA25715
520IMKhusenkhojaev MuhammadTJK245155GMAtalik SuatTUR25457
68GMTran Tuan MinhVIE254455GMBarua DibyenduIND244821
732FMErigaisi ArjunIND235955GMSwapnil S. DhopadeIND25339
834Sammed Jaykumar SheteIND235155GMNguyen Duc HoaVIE250411
92GMGareyev TimurUSA2606Debarshi MukherjeeIND231343
104GMTukhaev AdamUKR2575IMDeshmukh AnupIND228353
1116GMHorvath AdamHUN2473IMRathnakaran K.IND230747
1242FMMitrabha GuhaIND2315GMDeviatkin AndreiRUS247117
1322IMNitin S.IND2441Singh S. VikramjitIND225657
1424IMUdeshi AdityaIND2420Saurabh AnandIND224161
1556Pranav VIND2263IMAmeir MohebEGY238227

 

Pairings/Results

Round 7 on 2018/01/05 at 04.00 PM