भोपाल इंटरनेशनल - स्टानीस्लाव नें लगाया जीत का सिक्सर , मध्यप्रदेश के शिवांश नें किया प्रभावित
25/12/2019 -मध्य भारत के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजन "भोपाल इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट " में राउंड 6 के बाद उक्रेन के स्टानीस्लाव बोगदानोविच नें लगातार 6 जीत के साथ एकल बढ़त कायम कर ली है और अब राउंड 7 में उज्बेकिस्तान के टॉप सीड याक़ूबबोएव नोदिरबेक से उनका मुक़ाबला बेहद निर्णायक साबित हो सकता है । छठे राउंड में एम आर वेंकटेश की हार भारत के लिए झटका रही । खैर इस दौरान पिछले तीन राउंड में मध्य प्रदेश के नयी सनसनी बनकर उभरे शिवांश तिवारी नें खूब सुर्खियां बटोरी और फिलहाल 5 अंको के साथ वह प्रदेश के खिलाड़ियों में सबसे उपर बने हुए है ।टूर्नामेंट में इस बार 25 दिसंबर को ब्लिट्ज़ रेटिंग मुक़ाबला भी खेला जाएगा । पढे राउंड 4 - 5 - 6 की यह रिपोर्ट ।