मेगनस कार्लसन बने शमकीर के शहँशाह
10/04/2019 -मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें शमकीर मास्टर्स शतरंज में इतिहास रचते हुए ना सिर्फ 2 अंको के अंतर से विजेता बनने का काम किया बल्कि 2982 रेटिंग का प्रदर्शन करते हुए अपने खेल को उस स्तर तक ले गए जहां इससे पहले शायद कोई ना पहुंचा था । पिछले वर्ष जब करूआना से उनकी विश्व चैंपियनशिप हुई तब कई लोग उनके खेल में ढलान आने का जिक्र करने लगे थे और उनके विश्व चैंपियनशिप को टाईब्रेक में जाकर जीतने के लिए भी लोगो नें उनकी आलोचना की थी । पर विश्व चैंपियनशिप के बाद अचानक कार्लसन और बेहतर होने लगे और देखते ही देखते अब विश्व नंबर 2 से उनका फासला अब लगभग 45 रेटिंग अंको का हो गया है और कार्लसन 2861 अंको के नए पर्वत पर जा पहुंचे है । पढे यह लेख